फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में भी रुड़की के राघव ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के 10वीं के परीक्षा परिणाम में भी रुड़की के होनहारों ने परचम लहराया है। मोंटफोर्ट स्कूल के छात्र रावघ अग्रवाल ने 498 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। वहीं रुड़की के अन्य पांच छात्र-छात्राओं ने भी टॉपर लिस्ट में नाम दर्ज कर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। उम्मीद जताई जा रही थी कि 10वीं का परिणाम दो दिन में घोषित किया जाएगा लेकिन दोपहर करीब एक बजे अचानक सूचना आई कि कुछ ही देर में 10वीं का परिणाम भी घोषित होने वाला है। ऐसे में 10वीं के छात्र भी सीधे कॉलेज की ओर दौड़ पड़े। वहीं करीब दो बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम देखकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। दसवीं में भी जिले में रुड़की के ही छात्र राघव ने टॉप किया।
राघव अग्रवाल पुत्र निखिल अग्रवाल मोंटफोर्ट स्कूल का दसवीं का छात्र है। इस बार 498 अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा भी रुड़की के होनहारों ने जिले की लिस्ट में तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर आकर शहर का नाम रोशन किया। इसके अलावा सेंटऐंस स्कूल की श्रेया कुश पुत्री अमित कुश ने 495 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोंटफोर्ट के जिनेश पुत्र मानस राजन और सेमफोर्ड स्कूल की रुद्राक्षी चौधरी पुत्री सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से 494 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर-एक की छात्रा रिया खान पुत्री दिलशाद अली और मोर्टफोर्ट स्कूल के छात्र संभव सिंघल पुत्र मोहित सिंघल ने संयुक्त रूप से 493 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें