श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाओं के साथ मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए। स्वास्थ्य शिविर में कांवड़ियों की बीपी, शुगर और ऑक्सीजन की जांच भी की गई। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने किया। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से महाप्रबंधक आलोक मुरोलीया ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर ठंडे जल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अश्वनी शर्मा, कैलाश चंद, लविश भटनागर, नितिन मंधाना और देव पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ काली नदी पुलिस चेकपोस्ट पर शिविर लगाकर शिवभक्तों को फल, पानी, जूस, बिस्कुट और केले आदि बांटे। साथ ही चोटिल और पैरों में जख्म के साथ पहुंचे शिवभक्तों का पुलिस के जवानों ने उपचार किया है। इस दौरान प्रीतम सिंह, ललित कुमार, लालसिंह, सुधीर चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद