फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की रोडवेज के विशेष श्रेणी परिचालक की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में कार्यरत विशेष श्रेणी के परिचालक दिलशाद अंसारी (55) का बुधवार हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार के साथ-साथ रोडवेज डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर बाद परिजनों ने नम आंखों से उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया। मंगलौर के मोहल्ला बंदाटोल निवासी दिलशाद अंसारी लंबे समय से रुड़की रोडवेज डिपो में विशेष श्रेणी के परिचालक के पद पर कार्यरत थे। डिपो सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 25 और 26 जुलाई को अपनी ड्यूटी की थी। बुधवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें रुड़की स्थित रेलवे रोड के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। सहकर्मियों ने दिलशाद अंसारी को कर्मठ, मिलनसार और जिम्मेदार कर्मचारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें