फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर व मस्जिद से सामान चोरी में चोर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने रामनगर बिजलीघर और रामपुर चुंगी स्थित मस्जिद में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऊर्जा निगम के बिजलीघर में 19 मार्च की रात चोरी हुई थी। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया था। वहीं, 26 मार्च को रामपुर चुंगी स्थित मस्जिद से भी दानपात्र तोड़कर नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। यहां भी आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मंगलवार रात राव अली हसनैन निवासी मकान नंबर 195 इमामबाड़ा वाली गली माहीग्रान, रुड़की को गिरफ्तार किया गया। उसने दोनों जगह चोरी की बात स्वीकारी है। उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई लोकपाल परमार, एसआई नवीन नौटियाल, सिपाही संदीप व हसन जैदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें