फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रोडवेज बस ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीव्र गति से आ रही एक रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और बस व चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह झबरेड़ा तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से तीव्र गति से आ रही मेरठ डिपो की रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।



राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे ले लिया और उसके आधार कार्ड से मृत युवक की पहचान ओमपाल (36) निवासी शंकर पुरी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस और चालक पुलिस हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें