फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश में सड़के लबालब

विज्ञापन
विज्ञापन
महज आधे घंटे की बारिश से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी। शहर में जल निकासी के इंतजाम नहीं होने से सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, सबसे अधिक परेशानी ढंढेरा मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को हुई। यहां मुख्य मार्ग पर जलभराव हुआ। साथ ही पानी में गड्ढे नहीं दिखाई देने से कई स्कूली बच्चे चोटिल हो गए।
विज्ञापन

हल्की बारिश शहर और आसपास के क्षेत्रों की जल निकासी के इंतजाम की पोल खोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि बारिश लगातार हो जाए तो परेशानी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे आधे घंटे की झमाझम बारिश होने से शहर में लगभग सभी सड़क पर पानी भर गया। सिविल लाइंस जैसे घनी आबादी वाले इलाके और चंद्रशेखर चौक के पास सड़कों पर जलभराव नजर आया। इसके अलावा बीटीगंज के लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। बाजार में सड़क पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को निकलने में दिक्कत हुई। इसके अलावा गणेशपुर, रामनगर समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। रुड़की-लक्सर मार्ग पर ढंढेरा में सालभर से मुख्य मार्ग पर गड्ढे हैं। साथ ही जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। यहां करीब 50 फीट चौड़ी सड़क तालाब में तब्दील हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पानी भर जाने से कई स्कूली बच्चे भी स्कूटी से गिरकर घायल हुए हैं। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर जलभराव से राहगीर परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें