फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रितेश और मेधाविनी बने आयरनमैन-आयरन लेडी

Mon, 27 Jul 2026 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में उत्तराखंड राज्य ट्राइथलॉन चैंपियनशिप संपन्न
विज्ञापन

रुड़की। आईआईटी रुड़की के इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल की आरे से आयोजित उत्तराखंड राज्य ट्राइथलॉन चैंपियनशिप-2026 का साेमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जनपदों से आए 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया और तैराकी, साइकिलिंग व दौड़ की चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर देहरादून के रितेश सिंह को आयरनमैन ऑफ द टूर्नामेंट और आईआईटी रुड़की की मेधाविनी कपूर को आयरन लेडी ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। अंडर-23 पुरुष वर्ग में रितेश सिंह प्रथम, ऋषभ मिंगवाल द्वितीय और अनिकेत तृतीय रहे। पुरुष ओपन वर्ग में बागेश्वर के सागर पहले, देहरादून के मनन दूसरे और चमोली के चतुर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग में मेधाविनी कपूर ने पहला, राखी रावत और स्वाति बोनाल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। मुख्य अतिथि एवं आईआईटी रुड़की इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) भानु प्रकाश वेल्लंकी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ट्राइथलॉन जैसी प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, धैर्य और शारीरिक क्षमता का विकास करती हैं। आईआईटी रुड़की के स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं उत्तराखंड ट्राइथलॉन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि राज्य में ट्राइथलॉन खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समापन समारोह में विजेताओं को पदक और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें