फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सब्जियों के बढ़ते दामों से आम लोगों का बजट बिगड़ा

Sun, 08 Mar 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडी में महंगी मिल रही सब्जियां, टमाटर 30-40 और करेला 100-120 रुपये किलो तक पहुंचा
विज्ञापन

रुड़की। शहर और ग्रामीण इलाकों में सब्जियों के बढ़ते दामों से लोगों का बजट प्रभावित हो रहा है। टमाटर, प्याज, आलू, लौकी और हरी सब्जियों की कीमतें बढ़ने से आम ग्राहक परेशान हैं, वहीं बीमार और बुजुर्ग लोगों को भी जरूरत की सब्जियां खरीदने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय बाजार में इन दिनों टमाटर 30-40 रुपये प्रति किलो, गोभी और मटर 20-40 रुपये, पत्तागोभी 20-30 रुपये, लौकी 50-60 रुपये, खीरा 40-50 रुपये, गाजर 20-40 रुपये और करेला 100-120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बढ़ती कीमतों के कारण लोग अब जरूरत के हिसाब से ही सब्जियां खरीद रहे हैं। गृहिणी रुखसाना बेगम ने बताया कि पहले 200 रुपये में कई तरह की सब्जियां आ जाती थीं, लेकिन अब उतने पैसों में मुश्किल से दो-तीन सब्जियां ही मिलती हैं। प्रेम नगर निवासी रमेश कुमार ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं, पहले रोज ताजी सब्जी बनती थी लेकिन अब दो-तीन दिन तक वही सब्जी चलानी पड़ती है।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता प्रकाश यादव और शकील अहमद के अनुसार मंडी में ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं, इसलिए फुटकर में भी दाम बढ़े हुए हैं। मौसम में बदलाव और कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान होने से आपूर्ति कम हुई है, जिसके कारण कीमतें बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि नई फसल आने के बाद दामों में कुछ कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें