कुछ युवकों ने एक रेस्टोरेंट संचालक पर अचानक हमला कर नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के वैशाली मंडपम रोड निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वैशाली मंडपम के पास उसका रेस्टोरेंट है। बुधवार रात को रामनगर निवासी एक युवक अपने चार साथियों के साथ रेस्टोरेंट पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की। उसकी जेब से 15 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।