ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कलां और दरगाहपुर गांव में छापेमारी कर कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मामले में रायसी की उपखंड अधिकारी ने सभी के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने रायसी क्षेत्र के उपखंड अधिकारी शिल्पी सैनी के साथ सबसे पहले महाराजपुर कलां में छापेमारी की। विभाग के मुताबिक, छापेमारी के दौरान धर्मवीर पुत्र बलराम, सुभाष पुत्र कबूल सिंह, अंकित पुत्र मामचंद, धीरज पाल पुत्र शेर सिंह, श्यामलाल पुत्र जगराम, नीटू पुत्र जुगेंद्र उर्फ देवेंद्र, पंकज के घरों पर छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद टीम ने दरगाहपुर गांव में संगीता देवी पत्नी तरुण, हरित इंटरनेशनल स्कूल में भी बिजली चोरी का मामला पकड़ा। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम में सहायक अभियंता हनुमान सिंह रावत, निरीक्षक धनंजय कुमार, इंस्पेक्टर उमा मधवाल, सुरेंद्र सिंह सावंत और अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।