फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईआईटी ने की डीएए और डीवाईएए अवार्ड की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। आईआईटी रुड़की ने ‘डिस्टिंग्विश्ड अलुमनस अवार्ड्स’ (डीएए) की घोषणा कर दी है। यूएसए में कार्यरत प्रोफेसर अजय अग्रवाल और प्रोफेसर पंकज अग्रवाल को अकादमिक या रिसर्च एक्सीलेंस अपने नाम किया है। हर साल यह पुरस्कार पूर्व छात्रों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाता है। वर्ष 2005 में शुरू किए गए इस पुरस्कार से 2019 तक 71 पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जा चुका है। डिस्टिंग्विश्ड यंग अलुमनस अवार्ड्स (डीवाईएए) पाने वाले तीन पूर्व छात्र शामिल हैं। इस पुरस्कार को पिछले साल ही शुरू किया गया है।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की दुनियाभर से इन पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित करती है। विजेताओं का चयन निदेशक की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति की ओर से किया जाता है। निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने पुरस्कारों की घोषणा करते हुए कहा कि संस्थान के पूर्व छात्रों ने खुद को शिक्षाविद्, बिजनेस लीडर, उद्यमी, इनोवेटर और दुनिया के उत्कृष्ट नागरिकों के रूप में स्थापित किया है। उनकी उपलब्धियां गौरवान्वित करती हैं। यह पुरस्कार उनकी सफलता और अपने संस्थान के लिए गौरव अर्जित करने को प्रशंसा का एक प्रतीक है।
--
डीएए 2020 के विजेता
--
अकादमिक या रिसर्च एक्सीलेंस
प्रो. अजय अग्रवाल (1980 - बीई - मेकैनिकल), रॉबर्ट एफ बारफील्ड एंडोड चेयर प्रोफेसर, मेकैनिकल इंजीनियरिंग, अलबामा विश्वविद्यालय, यूएसए
प्रो. पंकज अग्रवाल (1982 - बीई - ईएंडसी), अध्यक्ष और आरजेआर नाबिस्को प्रोफेसर ऑफ कंप्यूटर साइंस, ड्यूक विश्वविद्यालय, यूएसए
--
इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी नवाचार में उत्कृष्टता
राजा राम सिंह यादव (1975 - बीई - मेकैनिकल), पूर्व निदेशक, रिएक्टर प्रोजेक्ट्स ग्रुप (आरपीजी) और इंजीनियरिंग सर्विसेज ग्रुप (ईएसजी), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी)
विज्ञापन

--
निजी, सार्वजनिक या सरकारी क्षेत्र में प्रबंधकीय उत्कृष्टता
प्रकाश कुमार सिंह (1979 - बीई - मैटलर्जिकल), पूर्व अध्यक्ष, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)
आर. मुकुंदन (1988 - बीई - इलेक्ट्रिकल), एमडी एवं सीईओ, टाटा केमिकल्स लिमिटेड
--
उद्यमी उत्कृष्टता
नवीन जैन (1979 - बीई - इंडस्ट्रियल), संस्थापक एवं सीईओ, वायोम इंक।
--
समाज सेवा में उत्कृष्टता
प्रो. एससी हांडा (1966 - एमई - सिविल), संस्थापक, रुड़की स्कूल फॉर डेफ, जिसे अब अनुश्रुति एकेडमी फॉर डेफ (एएडी) के नाम से जाना जाता है। पूर्व प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, आईआईटी रुड़की
विज्ञापन

--
डीवाईएए 2020 के विजेता
आरती गिल (2008 - बीटेक - ईसीई), सह संस्थापक, ओजिवा
राहुल शर्मा (2012 - बीटेक - इलेक्ट्रिकल), सह संस्थापक, जेट्वर्क
सचिन गुप्ता (2012 - बीटेक - सीएसई), सीईओ एवं सह संस्थापक, हैकर अर्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें