फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइब्रेरी का जीर्णोद्धार किया पर किताबें भेजना भूले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद भी नगर पालिका की लाइब्रेरी का संचालन शुरू नहीं हो सका है। करीब डेढ़ साल पहले इसका जीर्णोद्धार किया गया था। लेकिन, अब तक उसमें पुस्तकें नहीं पहुंचाई जा सकी हैं।
विज्ञापन

करीब चार दशक पूर्व नगर पालिका की ओर से चौक बाजार में लाइब्रेरी का संचालन किया जाता था। उस वक्त लाइब्रेरी में ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अलावा हिंदी, उर्दू, इंग्लिश के समाचार पत्र मंगाए जाते थे। सुबह शाम लाइब्रेरी पहुंचने वालों की अच्छी खासी संख्या होती थी। समय के साथ लाइब्रेरी का संचालन भी बंद हो गया। लोगों की मांग पर डेढ़ वर्ष पूर्व नगर पालिका की ओर से जर्जर हो चुके लाइब्रेरी भवन का जीर्णोद्धार कराया गया था। उस वक्त लोगों को उम्मीद जागी थी कि एकबार फिर लाइब्रेरी का संचालन शुरू होगा। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। अब तक लाइब्रेरी में ताला लटका है। रवि कुमार, आदिल और प्रवेश आदि स्थानीय लोगों का कहना है लाइब्रेरी का संचालन शुरू किया जाना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिले। उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली का कहना है कि लाइब्रेरी के संचालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही लाइब्रेरी का संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें