फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू का वेश धर सीता को हर ले गया रावणक

सार

श्रीराम लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन कलाकारों ने सीता हरण का मंचन किया।रामलीला में पहुंचे भक्तजनों ने दोनों भाइयों का मिलन देखा तो वह भी भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम लीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के आठवें दिन कलाकारों ने सीता हरण का मंचन किया। इस दौरान समिति की ओर से रामलीला में आए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीटी गंज रामलीला के आठवें दिन पंचवटी से प्रारंभ मंचन में सूर्पणखा का राम और लक्ष्मण को सम्मोहन करना व लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा का नाक काटने का मंचन किया गया। वहीं सीता का स्वर्ण हिरन के प्रति मोहित होना, लक्ष्मण रेखा पार करके रावण को भिक्षा देना और रावण द्वारा माता सीता का हरण करके ले जाने का मंचन किया गया।
राम-भरत संवाद देख भावुक हुए दर्शक
रुड़की। कृष्णानगर में चल रही रामलीला में श्रीराम का अपने भाई भरत से मिलाप दिखाया गया। रामलीला में पहुंचे भक्तजनों ने दोनों भाइयों का मिलन देखा तो वह भी भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभाराम प्रजापति ने भगवान श्रीराम की आरती कर उनकी लीलाओं का गुणगान किया। समिति के पदाधिकारियों ने शोभाराम प्रजापति, विवेक कांबोज और विपिन थपलियाल को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, संयोजक संजय कश्यप, अखिलेश धीमान, अमित गर्ग, प्रकाश चंद ध्यानी, अजय कंसल, ऋषिपाल सैनी, सूर्यकांत, राजीव कपिल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें