फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौना से बीडीसी सदस्य करुणा कर्णवाल ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा

सार

सिसौना सीट से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीते पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की बेटी करुणा कर्णवाल ने भगवानपुपर विधायक की बेटी आयुषि के नामांकन की वैधता पर सवाल उठाए हैं।मांग पूरी नहीं होने पर कोर्ट की शरण लेने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिसौना सीट से बीडीसी मेंबर का चुनाव जीते पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल की बेटी करुणा कर्णवाल ने भगवानपुपर विधायक की बेटी आयुषि के नामांकन की वैधता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुषि ने नियम विरुद्ध तीन सीटों पर नामांकन किया था। इसके बाद अधिकारियों से सांठगांठ कर दो सीटों पर फाइलों में से कुछ कागज गायब कराकर दो जगह पर्चे निरस्त करा दिए गए। उन्होंने प्रशासन से जांच की मांग की है। साथ ही जांच नहीं होने पर न्यायालय में जाने की बात कही है।
विज्ञापन

करुणा कर्णवाल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पंचायत चुनाव में भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने अपने पुत्र अभिषेक राकेश और पुत्री आयुषि को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ाया। ममता राकेश का परिवार भगवानपुर नगर पंचायत का निवासी है और यहीं पर उनका वोट भी है लेकिन विधायक ने फर्जीवाड़ ाकर पुत्र और पुत्री का वोट ग्राम सिकंदरपुर एवं सिरचंदी में बनवाया। इससे साफ है कि राकेश परिवार के लोग जब नगर पंचायत का चुनाव आता है तो नगर पंचायत के निवासी हो जाते हैं और जब ग्राम पंचायत का चुनाव होता है तो ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता बन जाते हैं।
इसी के साथ विधायक की पुत्री आयुषि ने एक साथ तीन क्षेत्र पंचायत सीटों सिसौना, तेलपुरा एवं अकबपुर कालसो से नामांकन दाखिल किया था जबकि उत्तराखंड पंचायतीराज अधिनियम के तहत एक से अधिक सीट पर उम्मीदवारी से नामांकन अवैध हो जाता है। आरोप लगाया गया कि इसका पता लगने पर सिसौना और अकबरपुर कालसो के दो नामांकनपत्रों में से अपने कुछ कागज निकलवा दिए जिससे वह ामांकनपत्र तकनीकी आधार पर खारिज हो गए। इस बाबत आरओ को आपत्ति भी दी गई लेकिन तेलपुरा सीट से नामांकन निरस्त नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर कोर्ट की शरण लेने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें