फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125 फिट ऊंचा व वाटरप़ुफ होगा रावण का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थ्रीडी होगी रामलीला, दोगुना बड़ा बनाया स्टेज
आज से शुरू होगी बीटीगंज की सौ साल पुरानी रामलीला, दिल्ली के होंगे कलाकार
दशहरे पर 125 फीट ऊंचा और वाटरप़ुफ होगा रावण का पुतला
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अव्वल रहे आगरा के कारीगर बनाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
रुड़की।
बीटीगंज में रामलीला को सौ साल हो गए हैं। शताब्दी वर्ष की रामलीला का आज बुधवार से आगाज हो जाएगा। अबकी यह रामलीला कई मायनों में अलग होगी। इस बार रामलीला थ्रीडी होगी। रामलीला का स्टेज दोगुना बड़ा बनाया गया है। रामलीला दिल्ली से आए कलाकार करेंगे। साज सज्जा का सामान भी आगरा से मंगाया गया है।
जैन धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री रामलीला समिति बीटीगंज के महामंत्री सौरभ सिंघल ने बताया कि हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की भी कोशिश की जाएगी। इतना ही नहीं, इस बार दशहरे पर भी 125 फीट ऊंचा रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र होगा। इसकी खासियत यह है कि यह पुतला वाटरप्रूफ बनाया जाएगा। प्रबंधक राकेश गर्ग ने बताया कि रावण का पुतला लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में प्रथम स्थान लेने वाले आगरा के कारीगर बनाएंगे।
विज्ञापन

शोभायात्रा से देंगे स्वच्छता का भी संदेश
रामलीला के दौरान स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा। इस बार शोभायात्रा पहले से ज्यादा क्षेत्रों में होकर गुजरेगी। दिल्ली की इवेंट कंपनी स्ट्रारूट को लीला मंचन का जिम्मा सौंपा गया है। इस दौरान संयोजक मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विशाल गुप्ता, देशबंधु गुप्ता, प्रदीप परुथी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज काबीना मंत्री करेंगे उद्घाटन
बीटीगंज की रामलीला का बुधवार को कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, बिजली विभाग के एमडी बीसीके मिश्रा और निदेशक अतुल अग्रवाल, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेशचंद जैन के अलावा नगर के प्रमुख लोग सामूहिक रूप से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें