फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि से मांगी एक करोड़ की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंदर चौधरी से किसी ने व्हाट्सएप कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। आरोपी ने कई बार कॉल करने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नारसन के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता कविंद्र चौधरी निवासी टिकोला कला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को वह शेरपुर खेलमऊ गांव में पानी की निकासी की समस्या देखने के लिए गए थे। इसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर एक आरोपी का फोन आया जिसके द्वारा अपना नाम अर्थ डाला बताते हुए एक करोड़ की फिरौती की मांग की।

आरोपी ने फिरौती नहीं देने पर पीड़ित व उसके दोनों पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने 13 जुलाई को भी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से फिरौती की मांग की। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। भाजपा नेता ने जानमाल का खतरा जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद अर्थ डाला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें