फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शताब्दी महोत्सव पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिकुंज हरिद्वार में अखंड दीप शताब्दी महोत्सव में अनुयायियों की संख्या को देखते हुए रेलवे बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा। इनमें 04303 - 04 स्पेशल ट्रेन हरिद्वार - दिल्ली शाहदरा - हरिद्वार और 04305 - 06 हरिद्वार - लखनऊ - हरिद्वार के बीच संचालित होगी।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार - लखनऊ स्पेशल ट्रेन 22 जनवरी को दोपहर 12ः55 पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आंझी शाहबाद, हरदोई, बालामऊ होते हुए ट्रेन रात को 11ः45 पर लखनऊ पहुंचेगी।

23 जनवरी को रात 12ः20 पर लखनऊ से रवाना होकर ट्रेन इन्हीं रेलवे स्टेशन से होकर सुबह 8ः45 पर हरिद्वार पहुंचेगी। इसके अलावा हरिद्वार - दिल्ली शाहदरा स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार को दो बजे हरिद्वार से रवाना होकर रुड़की, सहारनपुर, मेरठ शहर, गाजियाबाद होते हुए रात को 8 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी।
विज्ञापन




रात को 9 बजे दिल्ली शाहदरा से रवाना होकर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए स्पेशल ट्रेन रात को 2 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन से हरिद्वार से लक्सर, मुरादाबाद होते हुए लखनऊ और हरिद्वार से रुड़की, सहारनपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें