फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शुरू की एसएमएस सेवा

Sun, 18 Jan 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। रेलयात्रा के दौरान यात्रियों की शिकायत व समस्याओं के निस्तारण और अन्य जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉलिंग के साथ एसएमएस सुविधा भी उपलब्ध कराई है। यात्री अब 139 नबंर पर मैसेज भेजकर अपनी शिकायत और समस्या दर्ज करा सकेंगे। इतना ही नहीं एसएमएस के माध्यम से पीएनआर, ट्रेन की जानकारी और पार्सल सेवा से जुड़ी जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन


रेलवे से जुड़ी विभिन्न जानकारी, शिकायत और समस्याएं आदि के लिए रेलवे ने 139 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अभी तक कॉल के माध्यम समस्याएं दर्ज कराई जाती थीं लेकिन अब इस नंबर पर एसएमएस की सुविधा भी उपलब्ध है। शिकायतदर्ज कराने पर संबंधित विभाग को मैसेज जाएगा। इसके बाद विभागीय अधिकारी यात्री से संपर्क कर उसकी समस्या का निस्तारण कर सकेंगे।

-

इनसेट

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

लक्सर। एसएमएस सेवा के तहत पीएनआर की जानकारी के लिए (पीएनआर) लिखकर 139 पर मैसेज करना होगा। इसी प्रकार ट्रेन की लोकेशन पता करने के लिए स्पॉट लिखकर ट्रेन नंबर और तारीख के साथ मैसेज करना होगा। इसके अलावा ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की जानकारी, पार्सल सेवा, मदद और ट्रेन के रूट की जानकारी भी एसएमएस से प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन


-

इनसेट

रेलवन एप पर भी उपलब्ध हैं सुविधाएं

लक्सर। रेलवे से जुड़ी सेवाओं के लिए रेलवे ने रेलवन एप जारी किया है। रेलवन एप से यात्री अनारक्षित टिकट भी खरीद सकते हैं। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि 139 हेल्पलाइन के साथ ही रेलवे से संबंधित विभिन्न सेवाएं और सुविधाएं रेलवन एप में उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवन एप से अनारक्षित टिकट खरीदने पर तीन फीसदी की छूट भी रेलयात्रियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें