ढंडेरा यार्ड स्थित रेलवे फाटक संख्या 512 पर सड़क की मरम्मत के कारण मंगलवार को सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा। इस संबंध में उत्तर रेलवे, रुड़की के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर (कार्य) ब्रजमोहन सिंह की ओर से संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी रुड़की को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया कि फाटक संख्या 512 की सड़क काफी खराब हो चुकी है। इसके कारण मरम्मत कार्य कराना आवश्यक हो गया है। रेलवे प्रशासन ने पुलिस बल तैनात करने और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने का अनुरोध किया है। वाहनों को रेलवे फाटक संख्या 511 और मंगलौर-हरिद्वार बाईपास मार्ग से निकाला जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं ताकि मरम्मत कार्य सुचारु रूप से पूरा कराया जा सके।