फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चार गांवों में छापे, 100 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद देहरादून विजिलेंस और स्थानीय बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार तड़के चार बजे भारी पुलिस बल एवं पीएसी की मौजूदगी में छापे मारे। पांच अलग-अलग टीमों ने चार गांवों में दबिश देकर 100 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम भगवानपुर के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसी के आधार पर विजिलेंस अधिकारी अरुण कांत, स्थानीय बिजली विभाग की टीम और ऊर्जा निगम के अभियंताओं की पांच टीमों का गठन किया गया।

सबसे पहले टीम ग्राम पुहाना में पहुंची और छापे मारे। इसके बाद सरठेहड़ी, नन्हेड़ा और खेलपुर गांव में भी बिजली चोरी पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। टीमों ने कई घरों में सीधे लाइनों से केबल डालकर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े। कार्रवाई की भनक लगते ही कई ग्रामीण छतों पर चढ़कर चोरी से जोड़ी गई तारों को हटाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन




टीमों ने मौके से चोरी में उपयोग हो रही बिजली की केबल जब्त कीं और कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। ऊर्जा निगम ने पुलिस को तहरीर दी है। कार्रवाई के दौरान मौजूद अधिकारियों में उपखंड अधिकारी अंजीव राणा, एसडीओ भगवानपुर सजल हटवाल, विजिलेंस अधिशासी अभियंता अरुण कांत, एसडीओ अनिता सैनी, अभियंता अश्वनी कुमार, अनिल, धनंजय, अवर अभियंता वसीम अहमद, प्रमोद कुमार, जॉनी कुमार, शिवम सैनी, विनीत कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें