IIदोनों दुकानों से 14 टिकट बरामद, पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया केस
I
I I
Iसोमवार को आरपीएफ ने लक्सर के मेन बाजार में की कार्रवाई
I
Iआरपीएफ ने रेलवे के टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत पर दो दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान टीम ने दुकानों से 14 टिकट पकड़े हैं। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iमुरादाबाद मंडलस्तर पर उच्च विभाग टिकटों की विक्रय संबंधित गतिविधियों को लेकर निगरानी की जा रही थी। निगरानी टीम को लक्सर नगर क्षेत्र में दो दुकानदारों की ओर से रेलवे के अवैध टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत मिल रही थी। बताया जा रहा है कि आईआरसीटीसी जैसी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से दुकानदारों की ओर से अवैध रूप से टिकट की कालाबाजारी कर मुनाफा कमाया जा रहा है।
I
Iनिगरानी टीम ने इसकी सूचना लक्सर आरपीएफ को दी थी। इस पर सोमवार को आरपीएफ प्रभारी रवि सिवाच ने टीम के साथ मिलकर लक्सर मेन बाजार में दो दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान दोनों दुकान से सात-सात टिकट मिले। इस पर टीम ने टिकट, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज कब्जे में ले लिए और दोनों दुकानदारों को पकड़कर ले आई। आरपीएफ प्रभारी रवि सिवाच ने बताया कि शाहबाज अली और अमन कुमार निवासी बहादरपुर खादर, लक्सर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।I