फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने खाद बीज के 11 नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के आदेश पर लक्सर एसडीएम और कृषि विभाग के अधिकारियों ने सहकारी समितियों और दुकानों पर छापेमारी कर नमूने भरे। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली है। कृषि विभाग के अधिकारी नमूने की जांच कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिला प्रशासन को जिले में घटिया स्तर का खाद और बीज बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने लक्सर एसडीएम सोहन सिंह सैनी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने कृषि विभाग के उर्वरक और बीज निरीक्षक राजीव कुमार के साथ क्षेत्र में छापेमारी की। गन्ना विकास समिति के गोदाम पर से खाद के चार नमूने लेकर सील किए गए। टीम ने इसके बाद किसान सेवा सहकारी समिति बहादरपुर खादर, दाबकी कलां और साधन सहकारी समिति गोवर्धनपुर के खाद गोदाम में भी छापेमारी की। यहां पर भी दो-दो नमूने लेकर सील कर दिए गए हैं। इसके बाद टीम ने बसेड़ी खादर गांव में खाद्य बीज बेचने वाली गर्ग ट्रेडर्स दुकान पर छापा मारा। लेकिन, यहां कोई उर्वरक टीम को नहीं मिला। दुकान पर बेचे जा रहे बीज का एक नमूना सील कर जांच के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र में घटिया खाद और बीज बेचे जाने की शिकायत पर डीएम के आदेश के बाद छापामारी की गई है। बीज और खाद के कुल 11 नमूने लिए गए हैं। सभी नमूने कृषि विभाग के सुपुर्द किए गए हैं। जहां से जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोहन सिंह सैनी, एसडीएम लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें