लंढौरा। रुड़की मार्ग पर देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया। देर रात तक युवक के मोबाइल से कॉल कर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे।
रुड़की लक्सर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन राहगीरों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। मंगलवार देर शाम लंढौरा में बाइक सवार को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। शरीर पूरी तरह क्षत विक्षत होने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर लंढौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ट्रैक्टर ट्राली चालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। चौकी प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल से कॉल करते हुए उसकी शिनाख्त की जा रही है।