क्षेत्र में हाईवे किनारे एक पेड़ की डाली पर भारी-भरकम अजगर दिखाई देने से राहगीरों में कौतूहल मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कई वाहन चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे रोक दिए और मोबाइल से अजगर के फोटो व वीडियो बनाने लगे। इससे व्यस्त हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया और बार-बार जाम की स्थिति बनी रही।
अजगर पेड़ की डाली से चिपका हुआ था और उसका आकार काफी बड़ा दिखाई दे रहा था। अजगर को देखने के लिए आसपास से गुजर रहे लोग भी रुकने लगे। इस दौरान कुछ लोग यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क के बिल्कुल किनारे खड़े होकर वीडियो बनाते नजर आए। लोगों की भीड़ और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। कई बार वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम जैसी स्थिति बन गई। इससे हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।