फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में मिली पंजाब पुलिस की तीन वर्दी

Wed, 30 Nov 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/मंगलौर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक सूचना पर मोहम्मदपुर झाल के किनारे से पिठ्ठू बैग बरामद किया है। बैग में पंजाब पुलिस की तीन वर्दी, चार बैल्ट आदि सहित वर्दी से जुड़ा अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले को पटिलाया की नाभा जेल ब्रेक कांड से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


आशंका है कि जेल ब्रेक कर खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के सरगना गंगनहर पटरी मार्ग से भाग कर इस रास्ते से आए होंग। उन्होंने ही यह बैग गंगनहर में फेंका होगा। क्योंकि जेल ब्रेक कांड में बदमाशों ने पंजाब पुलिस की वर्दी पहनी थी। पुलिस अधिकारी अभी मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बैग मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में काबिंग शुरू कर दी है। साथ ही सभी जगहों पर सघन चेकिंग शुरू करा दी।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल के किनारे पर पानी में वहां तैनात कर्मचारियों को काले रंग का एक बड़ा दिखाई दिया। इस बात की जानकारी कर्मचारियों ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैग बाहर निकलवाया। बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें पंजाब पुलिस की तीन पूरी वर्दियां थी। एक वर्दी एसआई, दूसरी वर्दी हेड कांस्टेबल और तीसरी कांस्टेबल की थी। एक पी-कैप, दो पगड़ी, चार बैल्ट जिसमें दो ब्राउन और दो ब्लैक थी। इसके अलावा दो नेम प्लेट जिसमें एक पर हरदीप सिंह और दूसरी पर बलवंत सिंह नाम लिखा हुआ था। पंजाब पुलिस की वर्दी इस तरह से बैग से मिलना स्पष्ट कर रहा है कि पटियाला नाभा जेल ब्रेक कर आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू सहित छह खूंखार कैदियों को छुड़ाने के बाद गंगनहर पटरी के रास्ते ही भागे होंगे। वर्दी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाके में कांबिग भी की। पुलिस को आशंका है कि फरार कैदी और उन्हें छुड़ाने वाले बदमाशों ने आसपास ही कहीं शरण ली हो सकती है।
विज्ञापन


'बैग से पंजाब पुलिस की वर्दियां मिलने से जाहिर हो रहा है कि यह मामला नाभा जेल ब्रेक से जुड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
राजीव स्वरूप, एसएसपी, हरिद्वार

वर्दियां मिलने के बाद जिले में अलर्ट
नाभा जेल ब्रेक के बाद फरार हुए कुख्यातों के जिले में होने की आशंका के मद्देनजर पूरे जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विशेषकर रुड़की में सैन्य छावनी के आला अफसरान को भी चौकस रहने की जानकारी दे दी गई है। कुंभनगरी के होटल, लॉज, आश्रम सिरे से खंगाले जा रहे है। एलआईयू, स्पेशल ब्रांच पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।
रुड़की के मंगलौर में मोहम्मदपुर झाल पर मिले एक बैग से पंजाब पुलिस की वर्दियां मिली हैं। ये सब वर्दियां नई ही हैं। चूंकि, देहरादून में ही जेल ब्रेक की साजिश रची गई । इसलिए कुख्यातों के देवभूमि में पहुंचने की आशंका बलवती हो गई थी। अब वर्दियां मिलने के बाद इस बात की आशंका और बढ़ गई है। आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने बताया कि पूरे गढ़वाल में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रुड़की के सैन्य छावनी के अधिकारियों से भी संपर्क कर लिया गया है। उन्हें भी मुस्तैद रहने की बात कही गई है। हरिद्वार पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें