फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार को गांव के मंदिर मस्जिद से भी कराया जा रहा प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसी बात का एलान मंदिर और मस्जिदों से भी कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लक्सर क्षेत्र के करीब 20 गांवों में अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना महामारी की चौथी लहर की संभावना के बीच 12 से 14 साल के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाने के साथ ही गांव-गांव जाकर स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे हैं। हालांकि बुधवार को तहसील क्षेत्र के 20 गांवों में अभियान चलाया गया जो काफी धीमा रहा। टीकाकरण की इस स्थिति को देखकर विभाग चिंतित है। एनएचएम अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए तहसील स्तर के प्रतापपुर, कंकरखाता, सिधडू, ढोसनी, खेड़ी खुर्द, महतोली, बुककनपुर, बहादरपुर खादर, सिमली, रामपुर राय घटी, सुल्तानपुर, भोगपुर, निरंजनपुर, इस्माइलपुर, बाकरपुर, भिक्कमपुर, अकबरपुर उर्द, भूरनी और मुंडाखेड़ा खुर्द के स्कूलों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। डॉक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि देखने में आ रहा है कि बहुत से अभिभावक बच्चों को वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं। कुछ लोगों में टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां भी बनी हुई हैं जबकि ये टीकाकरण बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डाल रहा है। उन्होंने बताया कि अब टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए गांव की मस्जिद एवं मंदिर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें