कलियर में ही छिपा था आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पकड़े जाने के डर से घर से नहीं गया था। वह कलियर में छिपा हुआ था। आरोपी ने बताया कि वह कलियर में कुछ दिन छिपकर बाहर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अलताफ नहीं भांप पाए आरोपी के इरादे
आरोपी जीशान ने अलताफ कोे इस तरह अपने झांसे में ले लिया था कि वह उसके इरादे तक नहीं भांप पाए। आरोपी के कहने पर वह कलियर आ गए। यहां भी उन्हें आरोपी पर जरा भी शक नहीं हुआ। इसके चलते आरोपी ने गंगनहर में धक्का देकर उनकी हत्या कर दी।