फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव की प्रक्रिया आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर ब्लाॅक में ग्राम प्रधान के दो और ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पद पर उपचुनाव की प्रक्रिया सोमवार से आरंभ हो गई है। सोमवार से ब्लाॅक मुख्यालय पर नामांकन बिक्री शुरू हो गई। 30 सितंबर से 1 अक्तूबर तक नामांकन जमा होंगे। रिक्त पदों पर 12 अक्तूबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

लक्सर ब्लाॅक में अकौढ़ा खुर्द और रायसी ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान व रायसी, हबीबपुर और ढाढेकी गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों के तीन पदों पर उपचुनाव होने हैं। अकौढ़ा खुर्द गांव की ग्राम प्रधान को अनियमितता के मामले में पद से हटाया गया था। रायसी ग्राम प्रधान का पद तत्कालीन ग्राम प्रधान के इस्तीफे के बाद से रिक्त है।

जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की ओर से जनपद में ग्राम पंचायतों में सदस्य के 14 और ग्राम प्रधान के 3 रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार, 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को नामांकन जमा, 3 अक्तूबर को नामांकन की जांच, 4 अक्तूबर को नाम वापसी, 5 अक्तूबर को चुनाव चिन्ह् का आवंटन और 12 अक्तूबर को मतदान के बाद 14 अक्तूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

लक्सर ब्लाॅक में पांच रिक्त पदो के लिए सोमवार से नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य आरंभ हो गया। 30 सितंबर से नामांकन जमा किए जाएंगे। बीडीओ प्रवीण भट्ट ने बताया कि उप चुनाव के लिए नामांकन बिक्री शुरू हो गई है। कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें