फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निबंध व भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका और तनिष्क रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित शिक्षा राज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को वीर बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं के लिए निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि वीर बाल दिवस बालकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। यह दिवस हमें देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से प्रेरित करता है। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा प्रियंका ने प्रथम स्थान, कक्षा 6 की छात्रा कोमल ने द्वितीय स्थान और कक्षा 8 की छात्रा वृत्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 7 के छात्र तनिष्क प्रथम, कक्षा 7 के छात्र अर्पित द्वितीय और कक्षा 7 की छात्रा हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। इस अवसर पर जितेंद्र सैनी, रोविश सैनी, विश्वास, वंदना गुसाईं, तुलसी देवी, पूनम सैनी, प्रियंका, श्रुति सैनी, खुशबू चौहान, संगीता, मीना सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें