फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मृत व्यक्ति की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत व्यक्ति की जमीन के फर्जी कागजात तैयार कराकर एक गैंग ने जमीन बेचने की तैयारी की लेकिन भेद खुल गयया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैंग के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली को गली नं. 2 रामनगर मूल कंकरखेड़ा मेरठ निवासी मीनाक्षी ने तहरीर देकर बताया कि पति के नाम पर नगला इमरती में एक प्लाॅट था। पति की मृत्यु दिसंबर 2019 में होने के बाद वह प्लॉट की दूसरी हकदार बनी थी। आरोप है कि उन्हें पता चला कि रुड़की का एक गैंग कई प्लॉटों की फर्जी रजिस्ट्री तैयार कराकर जमीन पर कब्जा कर रहा है।
तहसील जाकर उन्होंने अपने प्लाॅट के बारे में पता किया तो कागजातों में हेराफेरी मिली। आरोप है कि विक्की गैंग के सदस्यों ने उनके पति के नाम पर पूर्व में दर्ज संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराकर उक्त संपत्ति को बेचने की प्लानिंग की थी। उससे पहले उन्हें तहसील में जाकर पता चला कि उक्त संपत्ति के फर्जी कागजात तैयार कराए गए हैं। इनमें उनके फर्जी हस्ताक्षर व अन्य कागजात भी इस्तेमाल किए गए हैं।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि विक्की निवासी भ्रमण नाथ नगर हरिद्वार, संदीप निवासी नई बस्ती सुनहरा, प्रमोद अग्रवाल निवासी भीमगोड़ा हरिद्वार, कौशल कुमार निवासी श्यामनगर कोतवाली गंगनर समेत एक अन्य महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें