फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रेम ने फ्रीस्टाइल तैराकी में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के पैरालिंपिक 50 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी खेल में अपर जिला सहकारी अधिकारी प्रेम कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हासिल कर प्रेम कुमार ने सहकारिता विभाग का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में विजेता बनने पर प्रेम कुमार को खेल सचिव अमित कुमार सिंहा की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार ने रजत पदक जीतकर अधिकारी- कर्मचारी को खेलों के लिए प्रेरित करने का काम किया है। उनसे सरकारी विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को प्रेरणा भी लेनी चाहिए। प्रेम कुमार पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मेडल जीतकर विभाग और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें विभाग के अधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं दी जा रही है। उनका कहना है कि आने वाली चैंपियनशिप में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जिसके लिए वह खूब मेहनत से तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें