फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उपनल कर्मियों के धरने से बिजलीघर की व्यवस्था प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। देहरादून में उपनल कर्मियों की ओर से नियमितीकरण और समान वेतन की मांग के लिए चल रहे धरने के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लंढौरा बिजलीघर में कार्यरत पांच कर्मचारी धरने में शामिल होने के कारण अनुपस्थित हैं। स्थानीय उपभोक्ता शान आलम, फुरकान, सुशील, शुभम, अनुभव, सौरभ, मुजम्मिल, खलील और राहुल ने बताया कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से बिजली बिल जमा करने और अन्य बिजली सेवाओं से जुड़े कार्यों को कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ गुलशन बुलानी ने बताया कि बिजलीघर के चार कर्मचारी उपनल से हैं। उनकी अनुपस्थिति से कार्य बाधित न हो, इसके लिए एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं की परेशानी कम हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें