फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिसकर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ी, महिलाओं सहित चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर के सामने बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने की शिकायत पर गांव पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी युवक के परिजन ने मारपीट कर हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। हेड कांस्टेबल की ओर से दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट कर वर्दी फाड़ने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।



बृहस्पतिवार की शाम को लक्सर कोतवाली के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले धूम सिंह का बेटा भास्कर उनके घर के सामने बाइक से बार-बार पटाखे जैसी आवाज निकाल रहा है।2 सूचना पर चेतक पर तैनात हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और रविंद्र नागर गांव में पहुंचे।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता से जानकारी कर वह आरोपी युवक के घर पहुंचे। हेड कांस्टेबल मनोज मिनान के अनुसार आरोपी युवक के घर पर नहीं मिलने पर उन्होंने उसके परिजन को दोबारा ऐसी गलती नहीं करने के लिए युवक को समझाने की बात कही और वहां से वापस आने लगे। वह कुछ दूर पहुंचे थे कि आरोपी धूम सिंह, उसकी पत्नी जयंती, चचेरे भाई मदन और भाभी सियावती ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। उन्होंने कोतवाली में सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक दीपक चौधरी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन इससे पूर्व आरोपी फरार हो गए। कोतवाली पहुंचकर मेडिकल कराने के बाद हेड कांस्टेबल ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें