फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सड़क हादसे के बाद जागी पुलिस, डंपर और ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। अवैध खनन और बिना अनुमति संचालित होने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार देर रात कार्रवाई करते हुए तीन खनन के वाहनों को सीज किया है।
विज्ञापन


शनिवार को हद्दीपुर के पास खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर–ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। इसके बाद एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र में खनन वाहनों की चेकिंग तेज कर दी है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात सोहलपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया।



इस दौरान मिट्टी व रेत से भरे एक डंपर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका गया। पुलिस ने मौके पर ही तीनों वाहनों को ओवरलोडिंग में सीज कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसों को कम करने और अवैध खनन पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध रूप से चलने वाले खनन वाहनों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियम विरुद्ध तरीके से संचालित होने वाले वाहनों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें