फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने नाबालिग को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बिंदुखड़क गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग घूम रहा था। ग्रामीणों ने उससे बात करनी चाही लेकिन वह बोलने में भी असमर्थ था। उसके परिजनों का जब कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने नाबालिग को झबरेड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। विक्षिप्त के परिजनों को खोजने के लिए थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने एक पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सोशलमीडिया व अन्य साधनों से बमुश्किल नाबालिग के परिजनों का पता खोजा। पुलिस ने नाबालिग का नाम त्रिवेंद्र निवासी डाडली थाना भगवानपुर बताया है। पुलिस की सूचना पर बिछड़े नाबालिग के परिजन झबरेड़ा थाने में पहुंचे तो बिछड़े बेटे को पाकर वह भावुक हो गए। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक डिम्पल जोशी, रविंद्र, पूजा, नूर आलम व रणबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें