फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दवाई लेने के बहाने बुलाकर बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने तीन के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज

Mon, 23 Mar 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- नशीले कैप्सूल खिलाकर अशोभनीय वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी
विज्ञापन

खानपुर। धर्मपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर उसे दवाई देने के बहाने बुलाकर बंधक बनाने का आरोन लगाया। साथ ही सोने की चेन और ब्रेसलेट जबरन उतारकर व बैंक खाते से पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने और नशीले कैप्सूल खिलाने व अशोभनीय वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अंकुश पुत्र डॉक्टर कंवरपाल ने पुलिस की तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च को साढ़े तीन बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। आरोप लगाया कि काॅल करने वाले विपिन उर्फ विधायक निवासी खेड़ी मुबारिकपुर ने उसे बताया कि उसके मित्र लोकेश निवासी मिर्जापुर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उसे दवाई देने की बात कहकर आने के लिए कहा। वह तुरंत उसके बताए पते पर पहुंच गया। आरोप लगाया कि विपिन और विनीत निवासी खेड़ी मुबारिकपुर थाना लक्सर व लोकेश निवासी मिर्जापुर, थाना खानपुर व अन्य ने उसे जबरन एक कमरे में बंधक बना लिया। आरोप लगाया कि इसके बाद तीनों ने उसकी सोने की चेन व हाथ का ब्रेसलेट जबरन उतार लिया। आरोप लगाया कि दबाव बनाकर उसके खाते से छत्तीस हजार अन्य बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोप लगाया कि इसके बाद तीनों ने उसे जबरदस्ती नशीले कैप्सूल खिलाकर एक अशोभनीय वीडियो बना लिया। आरोप लगाया कि उसे पुलिस को सूचना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। खानपुर थाना प्रभारी दिग्पाल कोहली ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें