फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fri, 10 Mar 2017 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर।
विज्ञापन
विज्ञापन
   
विज्ञापन

अकोढा गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद व फायरिंग में पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में एक पक्ष की ओर से पहले ही एक मुकदमा दर्ज कर चुकी है। अब पुलिस दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद छानबीन में जुटी है।    
 
अकौढा गांव में बुधवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें मौके पर लाठी डंडों के साथ फायरिंग तक हो गई थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने मामले में एक पक्ष मंजू देवी ने कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार शाम को कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर उनका भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार दूसरे पक्ष के अमित कुमार ने बताया कि उसकी भाभी बुधवार की रात रामकथा सुनकर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में योगेश ने उसकी भाभी के साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका उसने विरोध किया इस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने अपने रिश्तेदार आशु को मौके पर आठ-दस लोगों के साथ बुलाया लिया। तहरीर के अनुसार इस दौरान योगेश, अर्पित, आशु, बंटी व आठ-दस अज्ञात लोगों ने उन लोगों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जिसमें उनके पक्ष का विशाल बाल बाल बच गया। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर बहुत से लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके पर अपनी दो बाइकें छोड़कर फरार हो गए। तहरीर के अनुसार घटना में विशाल गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर पर योगेश, अर्पित, आशु, बंटी व आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने बताया कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें