कोतवाली क्षेत्र से लापता युवती का तीन सप्ताह बाद भी पता नहीं लग सका है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में बदल दिया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण की बेटी 18 मई को दोपहर के समय घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं आई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश कर रही थी लेकिन इसके बाद भी अब तक उसका पता नहीं चल सका है। मामले में अब पुलिस ने युवती की गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदल दिया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।