फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के एक सप्ताह बाद लिए फिंगर प्रिंट

Sat, 27 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल से फिंगर प्रिंट उठाते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भगवानपुर पुलिस घटनाओं और उनके खुलासे को लेकर कितनी गंभीर है। शनिवार को इसका उदाहरण सामने आया है। एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस की नींद अब जाकर टूटी है। पुलिस के एक्सपर्ट ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए। ऐसे में घटना का खुलासा कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के तेज्जूपुर निवासी सचिन के घर पर चोरों ने 20 अगस्त की रात को अलमारी खोलकर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के गहने और 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। चोरी की घटना की जानकारी परिजनों को सुबह के समय लगी। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पहले तो चोरी की इस घटना को ही संदिग्ध बताती रही। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। मामले मेें पीड़ित ने एक-दो युवकों पर संदेह प्रकट किया था। लेकिन उसके बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की।

चोरी की इस घटना को लेकर सात दिन बाद भगवानपुर थाना पुलिस की नींद टूटी। शनिवार को पुलिस एक्सपर्ट के साथ सचिन के घर पहुंची और अलमारी आदि से फिंगर प्रिंट लिए। घटना के सात दिन बाद पुलिस की ओर से मौके से फिंगर प्रिंट लिए जाने की चर्चा है। जबकि घटना वाले दिन ही फिंगर प्रिंट लिए जाने चाहिए थे। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। जबकि इस मामले में पीड़ित की ओर से एक-दो युवकों पर संदेह भी प्रकट किया गया था। पर पुलिस ने ऐसा नहीं किया। यह मामला पुलिस की लापरवाही को दर्शा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें