फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुलिस ने दो ईनामी दबोचे, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच-पांच हजार के इनामी दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खानपुर एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि 10 जून की रात धर्मवीर उर्फ गंगू निवासी महेशरा ने पांच साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के घर से तीन संरक्षित पशु ले जाकर जंगल में काट डाले। पुलिस ने मोहसीन, सद्दाम और मेहरबान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। धर्मवीर उर्फ गंगू व उसके दो अन्य साथी फरार हो गए थे। तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। धर्मवीर को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उधर, फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग नियुक्ति पाने वाले ओर पांच हजार के इनामी को पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद की कांठ तहसील के साहूपुर गांव निवासी शशिपाल फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में भर्ती हुआ था। एसआईटी की जांच में वह पकड़ में आया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा था। इस कारण पांच हजार इनाम रखा गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें