फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बंदूक बेचने जा रहे बुजुर्ग को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदूक बेचने जा रहे बुजुर्ग को पुलिस ने मंगलवार रात धर दबोचा। पुलिस ने बंदूक सील कर दी है। बुजुर्ग को गिरफ्तार कर कोर्ट की पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप और अजय को मंगलवार रात सूचना मिली कि एक बुजुर्ग माधोपुर अंडरपास की ओर जा रहा है। उसके पास एक बैग में दो बंदूक है। उसको वह बेचने की फिराक में है। इसपर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जाबिर (52) निवासी रसूलपुर को पकड़ लिया। मौके पर वह कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाया। बताया कि काफी सालों से उसके पास दो बंदूक रखी थी। अब आर्थिक तंगी से परेशान था। पैसों की जरूरत के कारण इनको बचने के लिए जा रहा था लेकिन पुलिस ने बीती रात उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें