फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं पर हत्या, बलात्कार का केस 

Fri, 04 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बीस महीने पुरानी मारपीट की घटना के संबंध में भाकियू नेता समेत आठ लोगों के खिलाफ  हत्या एवं बलात्कार के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन


इस्लामनगर निवासी एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि वह बदंरटोल निवासी जावेद के जीटी रोड स्थित मकान में किरायेदार थी। छह फरवरी 2015 को मलानपुरा निवासी प्रदीप, प्रवीण, विक्की एवं अरविंद पुत्र गण सपंतराम, चमनलाल तथा दीपक पुत्र चमनलाल, बूड़पुर निवासी ओमप्रकाश, मंडावली निवासी सुक्रमपाल पुत्र बलजोर आदि ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति शौकत पर फायर किया और उसके साथ मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया।

आरोप है कि उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया गया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है। गौरतलब हैं कि सुक्रमपाल, ओमप्रकाश एवं चमनलाल भाकियू के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें