फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर अलर्ट रही पुलिस, सोशल मीडिया पर भी रखी पैनी नजर

Mon, 29 Aug 2022 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। निर्देश जारी किए थे कि मैच को लेकर कोई अफवाह न उड़े, इसे लेकर विशेष नजर रखी जाए।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान के मैच के मद्देनजर शहर से देहात तक पुलिस अलर्ट रही। असामाजिक तत्व माहौल खराब न करें इसे लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस और खुफिया विभाग की पैनी नजर रही। उधर, शहर में कई स्थानों पर भारत-पाक की जीत-हार पर लाखों का सट्टा लगा।

विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को मैच को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। निर्देश जारी किए थे कि मैच को लेकर कोई अफवाह न उड़े, इसे लेकर विशेष नजर रखी जाए। अगर सोशल मीडिया पर कोई गलत टिप्पणी करता है तो सख्त कार्रवाई की जाए।

साथ ही व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी पैनी नजर रखी जाए। कहीं पर सट्टा लगाया जा रहा है तो कार्रवाई की जाए। अधिकारियों के निर्देश पर शहर से देहात तक पुलिस मैच को लेकर अलर्ट रही। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें