फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व दुकान से चोरी में नाबालिग समेत तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। मकान से लाखों के जेवर और नकदी की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के कुछ जेवर गिरवी रखकर लोन के पैसे से कार खरीद ली थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के जेवर और कार बरामद कर ली है। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात एसके सिंह ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 21 मार्च से 30 अप्रैल लॉकडाउन के दौरान गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित हेमंत अस्पताल वाली गली, चावमंडी निवासी निशांत चौहान के घर का ताला तोड़कर लाखों के 27 तोला सोने के जेवर और दस हजार की नगदी चोरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। शनिवार शाम मुखबिर की सूचना पर शक के आधार पर पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर शिव कुमार निवासी चावमंडी से उसके घर पर पूछताछ की।
उसने बताया कि निशांत के परिवार समेत सहारनपुर जाने की उसे जानकारी थी। इस पर उसने चोरी की योजना बनाई और छत के रास्ते घर में एंट्री की। अलमारी का ताला तोड़ सोने के जेवरात और दस हजार की नगदी चोरी कर ली। कुछ जेवर उसने अपने घर के बाथरूम में छिपाकर रख दिए थे जबकि कुछ आईआईएफएल और मूथुट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर लोन ले लिया। लोन की रकम से उसने पुरानी फोर्ड फिगो कार खरीदी थी। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर छिपाए गए जेवर और कार बरामद कर ली है। दोनों फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखे गए करीब 15 लाख के जेवर भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

--
दुकान से लाखों की चोरी में नाबालिग समेत दो धरे
रुड़की। दुकान से लाखों की चोरी के मामले में भी पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हसिल की है। एसपी देहात ने बताया कि रवि गुलाटी निवासी पश्चिमी अंबर तालाब की नेहरू स्टेडियम के पीछे श्री बालाजी ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। छह जुलाई को दुकान के गल्ले से 1,95000 रुपये चोरी कर लिए थे।
जांच में पता चला था कि दुकान के पास किराये पर रहने वाले जुल्फिकार निवासी नई बस्ती मुजफ्फरनगर ने नगदी चोरी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार रात पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि नए पुल के पास गंगनहर की पटरी पर दो संदिग्ध जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। एक ने अपना नाम जुल्फिकार बताया जबकि उसके साथ पकड़ा गया एक नाबालिग भी घटना में शामिल था। एसपी देहात ने बताया कि जुल्फिकार के पास से चोरी की रकम में से 80 हजार और नाबालिग से 26000 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों ने बताया कि बाकी की रकम उन्होंने खर्च कर दी। एसपी देहात ने बताया कि नाबालिग को बाल सुधार गृह और जुल्फिकार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
--
सत्यापन न कराने पर दस हजार का जुर्माना
एसपी देहात ने बताया कि जुल्फिकार पश्चिमी अंबर तालाब में तौहीद के यहां किराये पर रह रहा था। उसने किरायेदार का सत्यापन नहीं कराया था। लिहाजा मकान मालिक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
--
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल, एसएसआई देवराज शर्मा, एसआई प्रेम प्रकाश शाह, एसआई प्रमोद कुमार, एसआई विनोद गोला, एसआई प्रेमा कांडवाल समेत संदीप, सुरेंद्र, महावीर और बबलू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें