फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: देश-विदेश में चमके कलियर के खिलाड़ी, फिर भी खेल मैदान का इंतजार

Wed, 03 Jun 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
देश-विदेश में चमके कलियर के खिलाड़ी, फिर भी खेल मैदान का इंतजार
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने उठाई मांग, अभ्यास के लिए उचित मैदान न होने से प्रतिभाओं का विकास हो रहा प्रभावित

रुड़की। कलियर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं लेकिन हालात यह है कि आज भी उनकी एक खेल मैदान की मुराद पूरी नहीं हो सकी है। उनका कहना है कि मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों का कहना है कि कलियर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं लेकिन खेल सुविधाओं के अभाव में नई प्रतिभाओं का विकास प्रभावित हो रहा है। स्थानीय खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने जनप्रतिनिधियों व वर्तमान विधायक हाजी फुरकान अहमद से खेल मैदान की व्यवस्था करने की मांग की है। खिलाड़ियों ने कहा कि कलियर विधानसभा के अधिकांश खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए हरिद्वार या देहरादून जाना पड़ता है। जब स्थानीय स्तर पर मैदान, कोचिंग और खेल सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी तो युवाओं की प्रतिभा कैसे निखरेगी। कहायदि विधानसभा क्षेत्र में एक आधुनिक स्टेडियम और खेल परिसर स्थापित किया जाए तो यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।


खेल मैदान न होने से खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन खेल मैदान न होने से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर नहीं पा रही। - सूरज चौधरी अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल खिलाड़ी
विज्ञापन



क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन उचित मैदान के अभाव में उन्हें पर्याप्त अभ्यास नहीं मिल पा रहा। खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित खेल मैदान होना बहुत जरूरी है। इससे नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। - आयुष सैनी राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी

खेल मैदान केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी है। मैदान बनने से बच्चे और युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे और मोबाइल और अन्य नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहेंगे। - हिमांशु शर्मा राष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी
-
कलियर के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। यदि क्षेत्र में खेल मैदान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों तो यहां से और अधिक खिलाड़ी देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। - चंचल चौधरी
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष खो-खो एसोसिएशन हरिद्वार
-
इसके लिए सरकार से मांग की गई है। विधानसभा में भी इस मामले को उठाया जाएगा जल्द ही खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल मैदान की व्यवस्था की जाएगी। फुरकान अहमद,, विधायक कलियर विधानसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें