फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिरान कलियर में नौचंदी जुमेरात पर उमड़े जायरीन

विज्ञापन
कलियर दरगाह साबिर पाक में नौचंदी जुमेरात पर उमड़ा  जायरिनों का सैलाब - संवाद
विज्ञापन
इस्लामी कैलेंडर के शाबान के महीने की नौचंदी जुमेरात पर दरगाह साबिर पाक में बृहस्पतिवार को जायरीनों का सैलाब उमड़ पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे और अकीदत के साथ जियारत कर चादर व फूल पेश किए। साथ ही दुआएं मांगी।
विज्ञापन




दरगाह साबिर पाक के साथ-साथ दरगाह इमाम साहब, किलकिली साहब, पीर गैब अली साहब और अब्दाल साहब पर भी दिनभर जायरीनों की आवाजाही बनी रही। नौचंदी जुमेरात पर हर महीने की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जायरीन हाजिरी लगाने के लिए दरगाह साबिर पाक पहुंचे और दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर मन्नतें मांगी।

इस दौरान दरगाह क्षेत्र और आसपास के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। दिल्ली, बिहार, बरेली, पंजाब, रामपुर, मुरादाबाद, आगरा, नजीबाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित कई शहरों से आए जायरीनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ दरगाह में जियारत की। जायरीनों की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। एसएसआई सुनील पंत ने बताया कि भीड़ को देखते हुए दरगाह परिसर, पीपल चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों और गंगनहर घाट पर गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें