फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचाराधीन व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। रुड़की रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीति कर्णवाल ने बताया कि रविवार शाम सात बजे सूचना मिली थी कि टिकट घर परिसर में एक 55 वर्षीय व्यक्ति बीमार अवस्था में पड़ा है। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें