लोकतांत्रिक जनमोर्चा की ओर से रुड़की को जिला बनाने के लिए रैली निकाली गई। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से मांग के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकतांत्रिक जनमोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोग केएलडीएवी कालेज के मैदान में एकत्रित हुए।
रैली को संबोधित करते हुए मोर्चा संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि क्षेत्र के लोग रुड़की को जिला बनाने की मांग वर्षों से करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार रुड़की को जिला नहीं बना रही है। उन्होंने कहा कि जिला बनने के बिना रुड़की का विकास संभव नहीं है। जबकि इसके बनने से किसान, युवा, गरीब, मजदूर एवं व्यापारी वर्ग का विकास होगा। कहा कि रुड़की को जिला न बनाना प्रदेश सरकार कांग्रेस को आने वाले चुनाव में भारी पड़ेगा।
यहां सभा करने के बाद सैकड़ों लोग रैली निकालते हुए शहर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। राजकुमार सैनी, योगेंद्र नाथ शर्मा, अरुण, शायर अफजल, सरदार एमएस कालरा, हर्षप्रकाश काला, संजय गर्ग, श्याम सिंह, नागयान, चौधरी आजादवीर सिंह, रविंद्र राणा, चेतनदान सैनी, हरपाल सैनी, सुशील यादव, नसीम अहमद, कर्णसिंह, मुन्नवर हुसैनी, तनुज राठी, संजय सैनी, सुंदरपाल सैनी, देवेंद्र सिंह राणा, रामपाल, संजय गुलाटी, हरीश, संजय अरोड़ा, सतीश रोहिला, मदन, मुकेश, सरमोर सिंह, प्रदीप, विजयपाल, मुन्ना आदि मौजूद रहे।