फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ट्रेनों का आवागमन सामान्य होने से यात्रियों को मिली राहत

Fri, 12 Dec 2025 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों का आवागमन सामान्य होने से यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन

शुक्रवार को देरी से चली लंबी दूरी की ट्रेनें, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। लक्सर - देहरादून और लक्सर - सहारनपुर रेलखंड पर विकास और मरम्मत कार्यों के चलते पांच दिनों से प्रभावित ट्रेनों का परिचालन शुक्रवार से सामान्य हो गया। इससे यात्रियों को राहत मिली। हालांकि शुक्रवार को भी लंबी दूरी की कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन

प्री एनआई और एनआई कार्यों के चलते रेलवे ने 6 से 11 दिसंबर के मध्य आठ ट्रेनों का संचालन निरस्त किया था। 26 ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट और 13 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया गया। बृहस्पतिवार को कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार को देहरादून- सहारनपुर पैसेंंजर, सफदरगंज - देहरादून लिंक एक्सप्रेस, हरिद्वार - ऋषिकेश पैसेंजर, काठगोदाम एक्सप्रेस और अमृतसर - देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेनें सामान्य शेड्यूल पर संचालित हुई। हरिद्वार में शाॅर्ट टर्मिनेट की जा रहीं ट्रेनों का भी देहरादून तक संचालन होने से यात्रियों को राहत मिली। इस बीच शुक्रवार को हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चली। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर - कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस, प्रयागराज - योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, देहरादून - सहारनपुर पैसेंजर 1 - 1 घंटा, लखनऊ - देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस 40 मिनट, सहरसा - अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस तीन घंटे, डिबू्रगढ़ - लालगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, जयनगर - अमृतसर शहीद एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से गंतव्य तक पहुंची। इनके अलावा दूसरी कुछ ट्रेनें भी 30 मिनट से लेकर 1 घंटें की देरी से चलीं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें