फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चार सवारियों वाले ई-रिक्शा में ठूंसे जा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदो कोतवाली और एक थाने के सामने से गुजरने वाले इन वाहनों पर पुलिस नहीं दे रही ध्यान
I
I

I
Iपैसों के लालच में लोगों की जिंदगी से खुलेआम हो रहा खिलवाड़
I
Iइन दिनों पिरान कलियर में उर्स का आयोजन हो रहा है। ऐसे में देश-विदेश से सैकड़ों लोग रुड़की होते हुए कलियर पहुंच रहे हैं। लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां के टेंपो और ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं। आलम ये है कि ये टेंपो और ई-रिक्शा में तो सवारियों को ठूंस ही रहे हैं, छतों पर भी चार से पांच यात्रियों को लटका रहे हैं। चंद पैसों के लालच में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।
I
I
I
Iउर्स शुरू होते ही रुड़की रेलवे स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर सैकड़ों यात्री पहुंचने लगे थे। ये ई-रिक्शा और टेंपो से दरगाह पहुंच रहे हैं। यात्रियों की मजबूरी है कि वह समय से दरगाह पहुंचकर लौट जाएं। वहीं टेंपो और ई-रिक्शा चालक इनका फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

I
Iअमर उजाला की टीम ने सोमवार की रात और मंगलवार सुबह से ही रेलवे स्टेशन से कलियर पहुंचने तक वाले मार्ग पर पड़ताल की। यहां हालात यह थे कि टेंपो चालकों ने 15 यात्री तो अंदर ठूंसे ही थे, छत पर भी पांच यात्रियों को लटकाया था। वहीं दूसरे ई-रिक्शा में जहां अंदर आठ से 10 यात्री बैठे थे वहीं, तीन यात्रियों को छत पर लटकाया था। ऐसे में यात्रियों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। यदि झटका लगता है तो यात्री नीचे गिरकर घायल हो सकते हैं।
I
I
I
Iदो कोतवाली, एक थाना, फिर भी गायब है पुलिस
I
Iपुलिस तो मानो रुड़की से गायब ही हो गई है। रेलवे स्टेशन से लेकर कलियर पहुंचने तक मार्ग पर दो कोतवाली सिविल लाइंस कोतवाली और गंगनहर हैं। वहीं, एक कलियर थाना भी पड़ता है। दो कोतवाली और एक थाने से होकर गुजर रहे इन ओवरलोड टेंपो व ई-रिक्शा चालकों को किसी भी तरह का कोई खौफ नहीं है। इन्हें केवल पैसे का लालच है और यह छतों पर खुलेआम यात्री ढो रहे हैं। पुलिस ने इन्हें रोकना तो दूर खुद ही नजर नहीं आ रही है।
I
I
I
Iसड़क की स्थिति है दयनीय
I
Iएक ओर जहां टेंपो और ई-रिक्शा में ओवरलोड यात्री ढोए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़क की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हैं, कि इनमें कभी भी कोई भी वाहन पलट सकता है। ऐसे में छत पर बैठा यात्री घायल हो सकता है। उम्मीद थी कि उर्स से पहले इन गड्ढों को भर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यात्री झटके खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iयात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है। ऐसे में अगर ओवरलोडिंग हो रही है तो पुलिस को निर्देशित किया जाएगा। मामले को दिखवाया जा रहा है। यात्रियों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - एसके सिंह, एसपी देहातI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें